Papankusha Ekadashi 2026: पापांकुशा एकादशी गुरूवार को, इस दिन जरूर करें आप ये काम, जाने पूजा का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 21 Oct, 2026
इंटरनेट डेस्क। एकादशी व्रत का हिंदू धर्म में बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। अब अक्टूबर महीने में आने वाली दूसरी एकादशी हैं जिसे पापांकुशा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इस व्रत को रखने और भगवान विष्णु की आराधना करने से व्यक्ति को पुण्य फल की प्राप्ति होती है। इस दिन श्रद्धापूर्वक पूजा-पाठ करने से मन को शांति मिलती है। आइए जानते हैं अक्तूबर में यह व्रत किस दिन किया जाएगा।
कब रखा जाएगा व्रत
आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि का आरंभ 21 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 11 मिनट पर होगा।
एकादशी तिथि का समापन 22 अक्तूबर को दोपहर 2 बजकर 47 मिनट पर होगा।
उदयातिथि के अनुसार, पापांकुशा एकादशी का व्रत 22 अक्तूबर 2026 को रखा जाएगा।
पापांकुशा एकादशी 2026 का शुभ मुहूर्त
पूजा के लिए ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 45 मिनट से सुबह 5 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। अभिजीत मुहूर्त दोपहर 11 बजकर 43 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा।
पापांकुशा एकादशी व्रत पारण का समय
एकादशी के व्रत का पारण 23 अक्तूबर 2026 को किया जाएगा। इसके लिए शुभ समय सुबह 6 बजकर 27 मिनट से सुबह 8 बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
पापांकुशा एकादशी के दिन करें ये काम
पापांकुशा एकादशी के दिन पीले रंग की वस्तुओं, जैसे पीले वस्त्र या पीली दाल का दान करना शुभ माना जाता है। इसके अलावा, भगवान विष्णु को पीले फूल अर्पित करें और मिठाई का भोग लगाएं।
इस दिन श्रद्धापूर्वक व्रत रखें और भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, एकादशी पर चावल का सेवन नहीं करना चाहिए। व्रत रखने वाले श्रद्धालु अपनी व्रत-विधि के अनुसार नियमों का पालन करें।
pc- newstrack.com






