Papmochani Ekadashi 2026: पापमोचनी एकादशी पर करें आप भी ये उपाय, फिर देखें कैसे बदलती हैं आपकी किस्मत

इंटरनेट डेस्क। चैत्र का महीना चल रहा है और इसी महीने में पापमोचनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। वैसे एकादशी के व्रत का विशेष महत्व भी बताया गया है। हिन्दू धर्म में हर एक एकादशी का अपने आप में खास महत्व होता है। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है, इसी कड़ी में आज हम आपको ऐसे उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिससे कुछ समस्याएं दूर हो सकती है।

कब रखा जाएगा पापमोचनी एकादशी का व्रत?
वैदिक पंचांग के अनुसार चैत्र महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि की शुरुआत 14 मार्च को सुबह 8 बजकर 15 मिनट पर होगी। वहीं, इसका समापन 15 मार्च को सुबह 9 बजकर 16 मिनट पर होगा। उदयातिथि को देखते हुए पापमोचनी एकादशी का व्रत 15 मार्च 2026, दिन रविवार को रखा जाएगा।
पापमोचनी एकादशी के उपाय

करें जलाभिषेक
पापमोचनी एकादशी पर भगवान विष्णु का बरसात के जल से अभिषेक करने से वैवाहिक जीवन की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा आप तुलसी की पूजा भी कर सकते हैं।

कर्ज मुक्ति के लिए 
पापमोचनी एकादशी पर जरूरतमंदों में फलाहार या भोजन वितरण करना शुभ माना जाता है। ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि ऐसा करने से व्यक्ति को कर्ज से मुक्ति मिलती है। 

आर्थिक समस्याओं से छुटकारा
पापमोचनी एकादशी पर पीपल के पेड़ के नीचे आटे का चौमुखी दीपक जलाना चाहिए और अपनी समस्याएं बोलनी चाहिए। ज्योतिषाचार्य बताते हैं, कि ऐसा करने से धन से जुड़ी हर तरह की आर्थिक समस्याएं खत्म हो जाती हैं।

pc- jansatta