Paris Olympics: राजनीति में अपना जलवा दिखाने वाली ये विधायक पेरिस ओलंपिक में दिला सकती हैं भारत को पदक

इंटरनेट डेस्क। चार वर्ष में एक बार आने वाले ओलंपिक की शुरूआत होने वाली है। इसके लिए अब गिनती के दिन बचे है। ऐसे में इस बार का ओलंपिक पेरिस में होने जा रहा है। इसके लिए तैयारियां भी पूरी हो चुकी है। बता दें की ओलंपिक इसी महीने की 26 तारीख से शुरू होगा और 11 अगस्त तक चलेगा।

ऐसे में भारतीय खिलाड़ी भी इसमें शामिल होने के लिए जाएंगे और उनसे भी देश को बड़ी उम्मीदे है। ऐसे में आपको बता दें की पेरिस ओलंपिक में एक भारतीय विधायक भी हिस्सा लेने वाली हैं।

जी हां इस बार बिहार के जमुई से 33 साल की एक विधायक ओलंपिक में हिस्सा लेकर इतिहास रचेंगी। इस विधायक का नाम श्रेयसी सिंह हैं। वह ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली देश की पहली विधायक होंगी। वह पेरिस ओलंपिक 2024 की शूटिंग प्रतियोगिता में अपने खेल का जलवा दिखाएंगी। श्रेयसी सिंह खेलों के इस महाकुंभ में शॉटगन ट्रैप वूमेन प्रतियोगिता में अपना खेल दिखाएगी। बता दें की श्रेयसी ग्लासगो में हुए 2014 कॉमनवेल्थ गेम्स में निशानेबाजी की डबल ट्रैप स्पर्धा में रजत पदक और 2014 एशियाई खेलों की डबल ट्रैप टीम स्पर्धा में भी कांस्य पदक जीत चुकी हैं।

pc- panchjanya.com