Paris Paralympics 2024: भारत ने पैरालंपिक में रचा इतिहास, 20 मेडल किए अपने नाम

इंटरनेट डेस्क। पेरिस पैरालंपिक का छठा दिन भारत के लिए शानदार रहा। बता दें की भारत के एथलीट ने मंगलवा को कई पदक अनने नाम किए।  भारतीय एथलीट्स ने हाई जंप, जेवलिन थ्रो और 400 मीटर रेस में कुल 5 पदक जीते। भारत ने पेरिस पैरालंपिक 2024 में अब तक कुल 20 पदक अपने नाम किए है।

इन पदकों में (3 गोल्ड, 7 सिल्वर और 10 ब्रॉन्ज) शामिल है। बता दंे की भारत ने इन पदकों के मामले में भी टोक्यो पैरालिंपिक को पीछे छोड़ दिया हैं। बता दें की टोक्यों में भारत को 19 पदक मिले थे।  भारत के लिए पैरालंपिक खेलों के इतिहास में यह पहला मौका है जब उसने 20 पदक जीते हैं। 

बता दें कि पुरुषों की भाला फेंक एफ46 स्पर्धा के फाइनल में अजीत सिंह ने 65.62 मीटर के व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो के साथ रजत पदक जीता। सुंदर सिंह गुर्जर ने सीजन के सर्वश्रेष्ठ 64.96 थ्रो के साथ कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस इवेंट का गोल्ड क्यूबा के वरोना गोंजालेज ने 66.14 मीटर थ्रो के साथ अपने नाम किया।

pc- aaj tak