Parivartini Ekadashi 2026: आज हैं परिवर्तिनी एकादशी,जाने क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त
- byShiv
- 22 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। हिंदू धर्म में एकादशी तिथि का विशेष महत्व बताया गया है। भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को परिवर्तिनी एकादशी या पद्मा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु क्षीरसागर में शयन करते हुए करवट बदलते हैं। इसी वजह से इसे परिवर्तिनी एकादशी कहा जाता है।
22 सितंबर को रखा जाएगा व्रत
पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि 21 सितंबर 2026 की रात 8 बजे शुरू हो चुकी हैं और 22 सितंबर की रात 9.43 बजे समाप्त होगी। उदया तिथि के अनुसार परिवर्तिनी एकादशी का व्रत 22 सितंबर को रखा जाएगा। इस दिन भक्त भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर व्रत रखते हैं। चातुर्मास के दौरान भगवान विष्णु योगनिद्रा में रहते हैं और धार्मिक मान्यता के अनुसार देवउठनी एकादशी पर उनका जागरण होता है।
पूजा के लिए शुभ मुहूर्त
22 सितंबर को ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4.52 से 5.40 बजे तक रहेगा। वहीं अभिजित मुहूर्त दोपहर 12.07 से 12.55 बजे तक और गोधूलि मुहूर्त शाम 6.35 से 6.59 बजे तक रहेगा।
भगवान विष्णु को चढ़ाएं ये चीजे
परिवर्तिनी एकादशी पर भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा है। पूजा के दौरान भगवान को पीले फूल, फल, तुलसी और नैवेद्य अर्पित किए जाते हैं। मान्यता है कि श्रद्धा से व्रत और पूजा करने से सुख-समृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
pc- aaj tak






