Parma Ekadashi 2026: तीन साल में एक बार आती हैं परमा एकादशी, जाने इस बार की तिथि मुहूर्त

इंटरनेट डेस्क। हिंदू शास्त्रों में एकादशी व्रत का बहुत ही बड़ा महत्व बताया गया है। इस व्रत को करने वालों को भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है। जून के महीने में परमा और निर्जला एकादशी का व्रत किया जाएगा। एक अधिक मास की एकादशी होगी और दूसरी ज्येष्ठ मास की एकादशी होगी। जून में आने वाली परमा एकादशी मलमास की आखिरी एकादशी है यह तीन वर्ष में एक बार आती है। आइए जानते हैं परमा एकादशी और निर्जला एकादशी का व्रत की तारीख और महत्व।

परमा एकादशी 2026 कब है ?
पंचांग की गणना के अनुसार, एकादशी तिथि का आरंभ 10 जून बुधवार को मध्यरात्रि 12 बजकर 58 मिनट पर होगा। परमा एकादशी तिथि का समापन 11 जून को रात में 10 बजकर 37 मिनट पर होगा। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, परमा एकादशी तिथि का व्रत 11 जून को रखा जाएगा। वहीं, परमा एकादशी के व्रत का पारण अगले दिन 12 जून को होगा।

निर्जला एकादशी 2026 कब है ?
पंचांग की गणना बता रही है कि निर्जला एकादशी तिथि का आरंभ 24 जून को शाम में 6 बजकर 13 मिनट पर होगा। निर्जला एकादशी तिथि का समापन 25 जून गुरुवार को शाम में 8 बजकर 10 मिनट पर होगा। उदया तिथि के हिसाब से 25 जून को ही निर्जला एकादशी का व्रत करना उत्तम फलदायी रहेगा।

जून 2026 में एकादशी कब-कब है ?

परमा एकादशी तिथि का आरंभ
10 जून 12 बजकर 58 मिनट पर
परमा एकादशी तिथि का समापन    11 जून 10 बजकर 37 मिनट पर
निर्जला एकादशी तिथि का आरंभ     24 जून को शाम में 6 बजकर 13 मिनट पर
निर्जला एकादशी तिथि का समापन    25 जून गुरुवार को शाम में 8 बजकर 10 मिनट पर

pc- jansatta