Batawara 1947: मेकर्स ने फिल्म किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर किए जारी, सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ नजर आए ये एक्टर्स

इंटरनेट डेस्क। आमिर खान प्रोडक्शंस में बन रही फिल्म बंटवारा 1947 के मेकर्स ने फिल्म के किरदारों के फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया है। इन पोस्टर्स में सनी देओल, शबाना आजमी, प्रीति जिंटा, अली फजल, करण देओल और अभिमन्यु सिंह के किरदारों की पहली झलक दिखाई है।

आमिर खान प्रोडक्शंस के ऑफिशियल सोशल मीडिया पेज पर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा गया, बंटे हुए इस दौर में, उनकी कहानी हिम्मत की मिसाल थी। मिलिए उन लोगों से जिन्होंने यह सब सहा। इस फिल्म में शबाना आजमी दुर्गावती देवी (माई) के रूप में, सनी देओल सिकंदर मिर्जा के रूप में, प्रीति जिंटा हमीदा बेगम के रूप में, करण देओल जावेद मिर्जा के रूप में, अली फज़ल हबीब अनवर के रूप में और अभिमन्यु सिंह याकूब खान के रूप में नजर आ रहे हैं।

ये पोस्टर्स उन लोगों की कहानी बयां करते हैं जिन्होंने बंटवारे के कठिन दौर में भी हार नहीं मानी और अपने साहस व धैर्य से मिसाल कायम की। मेकर्स द्वारा जारी किया गया पोस्टर बेहद आकर्षक और प्रभावशाली नजर आता है। यह दर्शाता है कि फिल्म की ताकत केवल उसके किरदारों में ही नहीं, बल्कि उसके समर्पण और भावनात्मक आत्मा में भी निहित है।

pc- jagran