Petro-Diesel Price: 9 जून को क्या हैं देश के बड़े शहरों और राजस्थान में पेट्रोल डीजल का भाव, करें पता
- byShiv
- 09 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। आज 9 जून की बात करें तो पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है। हालांकि पिछले एक महीने में सरकार नें 4 बार पेट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी की हैं जिससे लोगों पर महंगाई का भार भी बढ़ गया है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीज़ल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीज़ल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
आज के रेट
दिल्ली में पेट्रोल 102.12 और डीजल 95.20 रुपये लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 107.77 रुपये और डीजल 99.55 रुपये लीटर है। कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल की कीमत आज 113.51 रुपये और डीजल की कीमत 99.82 रुपये है। मुंबई में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 111.21 और डीजल की कीमत 97.83 रुपये है। चंडीगढ़ में पेट्रोल आज 101.53 और डीजल 89.63 रुपये लीटर है। जयपुर में पेट्रोल 112.66 रुपये और डीजल 97.78 रुपये लीटर है। बिहार में 1 लीटर पेट्रोल का दाम 112.70 रुपये और डीजल का दाम 99.87 रुपये है। एमपी में 1 लीटर पेट्रोल की कीमत 114.65 रुपये और डीजल की 99.74 पर है।
pc- m.dailyhunt.in




