Petrol-Diesel Price Hike: देश के लोगों को महंगाई का झटका, सप्ताह में चौथे ही दिन बढ़े पेट्रोल-डीजल के दाम

इंटरनेट डेस्क। देश के लोगों को आज सुबह उठने के साथ ही एक बार फिर से महंगाई का झटका लगा है। चार दिनों के अंदर ही सरकार ने दूसरी बार मंगलवार को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में 90 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर दी है।  जो एक हफ्ते से भी कम समय में की गई दूसरी बढ़ोतरी है। पिछले शुक्रवार को भी तेल कंपनियों ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों में करीब 3 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी।

चेक करें नया फ्यूल रेट 
दिल्ली में पेट्रोल 98.64 रुपये और डीजल 91.58 रुपये प्रति लीटर पहुंच गया
मुंबई में पेट्रोल 107.59 और डीजल 94.08 रुपये प्रति लीटर हो गया
कोलकाता में पेट्रोल 109.70 और डीजल 96.07रुपये प्रति लीटर दर्ज किया गया
चेन्नई में पेट्रोल 104.49 और डीजल 96.11 रुपये प्रति लीटर हो गया
जयपुर में पेट्रोल की कीमत अब बढ़कर 108.84 रुपये और डीजल की कीमत 94.12 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई है

सरकारी तेल कंपनियां चल रही घाटे में
भारतीय सरकारी तेल कंपनियों ने पिछले चार सालों में रिटेल कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की थी। वैश्विक स्तर पर क्रूड ऑयल की कीमत बढ़ने से इन कंपनियों को रोजाना करीब 1000 करोड़ रुपये का घाटा हो रहा था, जिसकी भरपाई करने के लिए अब रेट धीरे-धीरे बढ़ाए जा रहे हैं। बीते दिन 3 रुपये की बढ़ोतरी के बाद नुकसान थोड़ा कम होकर 750 करोड़ रुपये प्रतिदिन पर आ गया। अब देखना है कि आज की गई बढ़ोतरी के बाद इस नुकसान को पाटने में कितनी मदद मिलती है। बता दें कि अंतर्राष्ट्रीय बाजारों में क्रूड ऑयल के दाम तेजी से बढ़ रहे हैं, जो अब 100-110 डॉलर प्रति बैरल के पार जा चुका है।

pc- businesstoday.in