Petro-Diesel Price: राजस्थान सहित देश के बड़े शहरों में आज क्या भाव बिक रहा हैं पेट्रोल और डीजल
- byShiv
- 18 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के आज के ताजा रेट जारी कर दिए है। ऐसे में आप भी अगर गाड़ी में तेल भरवाने जा रहे हैं तो आप आज के भाव जान ले। आज 18 जुलाई को पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कुछ खास बदलाव नहीं हुआ है।
राजस्थान में क्या हैं आज पेट्रोल डीजल की कीमतें
राजस्थान में पेट्रोल की आज औसत कीमत 112.66 रुपये प्रति लीटर है, राजस्थान में कल भी पेट्रोल की कीमत लगभग इतनी ही थी। वहीं राजस्थान में आज भी डीजल की औसत कीमत 97.78 रुपये प्रति लीटर है। यानी कल से लेकर अब तक राजस्थान में डीजल की कीमतों में कोई विशेष बदलाव नहीं हुआ है।
देश के कई बड़े महानगरों और प्रमुख शहरों में आज सरकारी तेल कंपनियों ने कीमतों में कोई भी बदलाव नहीं किया है और दरें बिल्कुल सामान्य बनी हुई हैं
- देश की राजधानी दिल्ली में आज भी पुराना रेट ही लागू है, जहां पेट्रोल 102.12 रुपये और डीजल 95.20 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर है
- दिल्ली से सटे गुरुग्राम में भी आज दामों में कोई हलचल नहीं हुई, यहां पेट्रोल 102.97 रुपये और डीजल 95.64 रुपये प्रति लीटर पर है
- बेंगलुरु में आज पेट्रोल 111.68 रुपये और डीजल 99.56 रुपये प्रति लीटर के पुराने भाव पर ही बिक रहा है
- बिहार की राजधानी पटना में भी आज तेल के दाम स्थिर हैं, यहां पेट्रोल 113.37 रुपये और डीजल 99.36 रुपये प्रति लीटर पर टिका हुआ है
- भुवनेश्वर में आज पेट्रोल 108.97 रुपये और डीजल 100.68 रुपये प्रति लीटर के पुराने रेट पर स्थिर है
चंडीगढ़ में भी आज राहत रही और कीमतें नहीं बदलीं, यहां पेट्रोल 101.54 रुपये और डीजल 89.47 रुपये प्रति लीटर पर मिल रहा है
pc-indianexpress.com





