PF Balance:आप भी जानना चाहते हैं अपना पीएफ बैलेंस तो बड़ा ही आसान हैं तरीका

इंटरनेट डेस्क। आप नौकरी पेशा हैं तो आपका पीएफ कटता होगा और जितना आपका पीएफ कटता होगा उतना ही पैसा कंपनी भी आपके पीएफ अकाउंट में जमा करवाती है। ऐसे में आपके पास एक फंड इक्ट्ठा हो जाता है। लेकिन आप अपना पीएफ बैलेंस देखना चाहते हैं तो उसके लिए आपको क्या करना होगा आज हम यह जानने की कोशिश करते है।

SMS से  भेजकर पता कर सकते हैं
अगर आपके पास इंटरनेट नहीं है, तब भी  EPFO की SMS और मिस्ड कॉल सेवा काफी काम की है, अपने रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर से 7738299899 पर EPFOHO UAN लिखकर SMS भेजें, कुछ ही देर में आपके बैलेंस की जानकारी मैसेज के जरिए मिल जाएगी, आप चाहें तो भाषा के लिए HIN जैसे कोड भी जोड़ सकते हैं

मिस्ड कॉल से भी मिलेगी जानकारी
इसी तरह 9966044425 पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से मिस्ड कॉल दें, कॉल अपने आप कट जाएगी और थोड़ी देर में आपके मोबाइल पर बैलेंस की डिटेल वाला SMS आ जाएगा, यह तरीका तेज है और किसी ऐप या लॉगिन की जरूरत नहीं पड़ती, बस आपका मोबाइल नंबर EPFO रिकॉर्ड में अपडेट होना चाहिए।

pc- herzindagi.com