PC: hindustan
अगर आपके फोन की स्टोरेज बार-बार फुल हो रही है और इसके कारण फोन सो चलने लगा है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। कुछ आसान तरीकों से आप सिर्फ 5 मिनट में काफी स्टोरेज खाली कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसे ही आसान तरीके।
1. अनावश्यक फोटोज और वीडियोज हटाएं
फोन की स्टोरेज भरने का सबसे बड़ा कारण अक्सर फोटोज और वीडियोज होते हैं। गैलरी खोलकर बड़ी और बेकार फाइल्स को डिलीट करें। खासतौर पर पुराने वीडियोज और डुप्लीकेट फोटोज को हटाने से काफी जगह खाली हो सकती है।
2. व्हाट्सएप की फाइल्स साफ करें
व्हाट्सएप पर रोजाना कई फोटोज , वीडियोज और डाक्यूमेंट्स आते हैं। व्हाट्सएप की स्टोरेज सेटिंग्स में जाकर बड़ी फाइल्स और अनावश्यक मीडिया को देखें और जिन्हें जरूरत नहीं है उन्हें डिलीट कर दें।
3. Unused Apps हटाएं
फोन में ऐसे कई ऐप्स हो सकते हैं जिनका इस्तेमाल आप लंबे समय से नहीं कर रहे हैं। सेटिंग्स में जाकर Apps की सूची देखें और अनावश्यक Apps को Uninstall कर दें। इससे स्टोरेज के साथ-साथ फोन की परफॉर्मन्स भी बेहतर हो सकती है।
4. डाउनलोड फ़ोल्डर चेक करें
कई बार इंटरनेट से डाउनलोड की गई Files फोन में पड़ी रहती हैं और हमें उनका ध्यान भी नहीं रहता। फ़ाइल मैनेजर में जाकर डाउनलोड फ़ोल्डर खोलें और पुरानी या बेकार फाइल्स को Delete कर दें।
5. ऐप कैश साफ करें
कुछ ऐप्स समय के साथ काफी कैशजमा कर लेते हैं। सेटिंग्स में जाकर संबंधित App का Storage खोलें और जरूरत के अनुसार कैश क्लियर करें। ध्यान रखें कि क्लियर डेटाऔर क्लियर कैश अलग विकल्प हैं; क्लियर डेटा करने से ऐप की जानकारी हट सकती है।
6. फोन का Storage Cleaner इस्तेमाल करें
कई Android Phones में पहले से Storage या Cleaner Tool दिया जाता है। इससे Junk Files और अनावश्यक Data को आसानी से खोजकर हटाया जा सकता है।






