Phulera Dooj 2026: जाने आज फुलेरा दूज पर क्या रहेगा शुभ मुहूर्त, राहुकाल का रहेगा ये समय
- byShiv
- 19 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। 19 फरवरी 2026 गुरूवार के दिन आज फाल्गुन मास की शुक्ल द्वितीया तिथि है और इसे फुलेरा दूज के रूप में मनाया जाता है। आज फुलेरा दूज का दिन है, जिसे ज्योतिष में अबूझ मुहूर्त माना जाता है, इसलिए आज नए कार्यों का श्रीगणेश करना अत्यंत शुभ रहेगा। शुभ कार्यों के लिए दोपहर 12.13 से 12.58 तक के अभिजीत मुहूर्त का उपयोग करना लाभकारी रहेगा। दोपहर 02.00 से 03.25 तक राहुकाल रहेगा।
महत्वपूर्ण विवरण
तिथि- शुक्ल द्वितीया - सायं 03.58 बजे तक
योग -सिद्ध - सायं 08.42 बजे तक
आज के शुभ मुहूर्त
अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.13 बजे से दोपहर 12.58 बजे तक
अमृत काल- दोपहर 01.00 बजे से दोपहर 02.34 बजे तक
आज के अशुभ समय
राहुकाल- दोपहर 02.00 बजे से दोपहर 03.25 बजे तक
आज फुलेरा दूज है
फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि को फुलेरा दूज का पावन पर्व मनाया जाता है। यह उत्सव विशेष रूप से भगवान श्री कृष्ण और राधा रानी की भक्ति को समर्पित है। इस दिन मंदिरों में ठाकुर जी का फूलों से भव्य श्रृंगार किया जाता है और उन्हें गुलाल अर्पित किया जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी दिन से होली के पर्व की शुरुआत मानी जाती है।
pc- hindustan






