Pitru Paksha 2024: पितृपक्ष की आज से हुई शुरूआत, घर के मुखिया नहीं करें 15 दिन तक इन चीजों का सेवन
- byShiv
- 17 Sep, 2024

इंटरनेट डेस्क। आज से पितृपक्ष की शुरुआत हो चुकी है और इस दौरान पितृपक्ष मे पितृ का तर्पण,श्राद्ध इत्यादि किया जाता है। पितृपक्ष मे पितृ का तर्पण करने से मोक्ष की प्राप्ति होती है। बता दें की पितृपक्ष पूर्णिमा से लेकर अमावस्या तक चलता है और इस दौरान घर के जो मुखिया है उनको कई चीजों की खाने को लेकर मनाही होती है। ऐसे में पितृ नाराज हो सकते है और वंश पर नकरात्मक प्रभाव पड़ता है।
इन चीजों का पितृपक्ष मे ना करे सेवन
ज्योतिषाचार्य बताते है की घर के मुखिया को पितृपक्ष मे कुछ चीज का सेवन नहीं करना चाहिए। पितृपक्ष मे मांस मदिरा का सेवन बिलकुल भी नहीं करना चाहिए। इससे पितृ नाराज हो जाते है और वंश पर बुरा प्रभाव पड़ता है।
लहसुन प्याज़ ना खाएं
लहसुन प्याज़ तामसिक भोजन मे आता है। इसलिए पितृपक्ष मे तामसिक भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। इससे पितृ नाराज हो जायेंगे।
pc- mhone.in