Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष के 16 दिनों में नहीं खरीदनी चाहिएं आपको ये चीजें, हो सकती हैं आगे चलकर...
- byShiv
- 23 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। पितृ पक्ष शुरू होने वाला है, यह एक ऐसा समय जब हम हमारे पूर्वजों को याद करते हैं और उनकी आत्मा की शांति के लिए श्राद्ध करते है। इस दौरान हम तर्पण और दान को विशेष महत्व देते है। वैसे आज हम यहां यह जानने की कोशिश करेंगे की हमे पितृ पक्ष के दौरान किन चीजों को नहीं खरीदना चाहिए।
वाहन और संपत्ति
नई कार, बाइक या नया घर या जमीन खरीदना इस दौरान वर्जित माना जाता है। इसे किसी नए और शुभ काम की शुरुआत माना जाता है, जो पितृ पक्ष में नहीं किया जाता है।
झाडू और तेल, नमक
झाड़ू को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार पितृ पक्ष में नई झाड़ू खरीदने से आर्थिक समस्याएं आ सकती हैं। सरसों का तेल शनि देव से संबंधित माना गया है। पितृ पक्ष के दौरान इसे खरीदकर घर लाने से बचना चाहिए। श्राद्ध के दिनों में नया नमक खरीदने और नमक उधार देने या लेने से बचने की सलाह दी जाती है। मान्यता है कि ऐसा करने से पितृ रुष्ट हो सकते हैं।
इलेक्ट्रॉनिक्स और नया फर्नीचर
पितृ पक्ष में खुद के उपयोग के लिए नया टीवी, फ्रिज, नया सोफा, बेड या घर की सजावट का सामान खरीदना सही नहीं माना जाता है। पितृ पक्ष को किसी उत्सव या उत्सव की खरीदारी का समय नहीं माना जाता है।
pc- marathijagran.com






