PM Kisan yojana: क्या पति पत्नी दोनों ले सकते हैं पीएम किसान योजना की किस्त

इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार एक योजना संचालित करती हैं और उसका नाम हैं पीएम किसान योजना, इस योजना के तहत केंद्र सरकार देश के करोड़ों किसानों को हर साल 6,000 रुपये की वित्तीय सहायता देती है। जैसे-जैसे योजना की 24वीं किस्त का समय नजदीक आ रहा है, कई किसानों के मन में यह सवाल उठ रहा है कि क्या एक ही परिवार में पति और पत्नी दोनों को इस योजना का लाभ मिल सकता है। तो आए जानते हैं क्या कहते हैं नियम।

क्या कहते हैं योजना के नियम
बता दें कि सरकार ने इस विषय पर बहुत ही स्पष्ट और कड़े नियम बनाए हैं, जिन्हें न जानने पर आपका आवेदन रद्द हो सकता है। पीएम किसान योजना के आधिकारिक नियमों के अनुसार, एक किसान परिवार में से सिर्फ एक ही व्यक्ति को पीएम किसान योजना का लाभ मिल सकता है। सरकार की परिभाषा के मुताबिक, एक परिवार का मतलब पति, पत्नी और उनके नाबालिग बच्चों से है। इसलिए, अगर पति और पत्नी दोनों के नाम पर खेती योग्य जमीन है, तब भी दोनों में से किसी एक को ही इस योजना का पात्र माना जाएगा।

दोनों के आवेदन करने पर आएगी मुसीबत
अगर किसी घर में पति और पत्नी दोनों ने चालाकी से या जानकारी के अभाव में अलग-अलग आवेदन कर दिया है, तो उनका फॉर्म तुरंत रिजेक्ट कर दिया जाएगा। सरकार के पास मौजूद डिजिटल डेटाबेस से ऐसी गड़बड़ियों को आसानी से पकड़ लिया जाता है। इतना ही नहीं, गलत जानकारी देकर योजना का लाभ लेने के प्रयास को नियमों का उल्लंघन माना जाता है।

pc- outlookmoney.com