PM Kisan Yojana: क्या बजट के बाद जारी हो सकती हैं 22वीं किस्त, जाने अभी
- byShiv
- 28 Jan, 2026
इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार किसानों के लिए कई योजनाएं चलाती हैं और इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान निधि योजना। इसमें साल में तीन बार सरकार किसानों को 2-2 हजार रुपये देती है और ये सब होता है प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत जिसे भारत सरकार चलाती है।
मिल चुकी हैं 21 किस्त
इस योजना के तहत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 22वीं किस्त की है, लेकिन क्या ये किस्त बजट के बाद जारी हो पाएगी या नहीं? तो चलिए जानते हैं इस बारे में। पीएम किसान योजना के अंतर्गत अब तक कुल 21 किस्त जारी हो चुकी है।
22वीं किस्त कब आएगी?
केंद्र सरकार द्वारा अभी तक कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई हैं और बजट के बाद 22वीं किस्त आएगी अभी ये भी पक्का नहीं है। ऐसे में किसानों को 22वीं किस्त के लिए फरवरी के आखिरी तक का इंतजार करना पड़ सकता है।
pc- jansatta






