PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त के लिए किसानों को पूरी करनी होगी ये शर्तें

इंटरनेट डेस्क। केन्द्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाएं चलाती है। उनमे से  ही एक योजना हैं पीएम किसान सम्मान निधि योजना। इसके तहत हर साल किसानों को छह हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। उन्हें ये सहायता दो-दो हजार रुपए की तीन किस्तों में प्रदान की जाती है। अभी तक योजना की 21 किस्ते जारी हो चुकी हैं। अब किसानों को योजना की 22वीं किस्त का इंतजार है, जो जल्द ही जारी हो सकती है।

क्या हैं पात्रता
आपको बता दें केन्द्र सरकार की ओर से इस योजना के लिए पात्रता के कुछ स्पष्ट मानदंड तय किए हैं। सरकार ने बता दिया कि कौन-कौन से किसान इसका लाभ उठा सकते हैं। आज हम आपको इस संबंध में जानकारी देने जा रहे हैं।

ये रही शर्त
केन्द्र सरकार की इस योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को तीन शर्तें पूरी करनी होगी। पहली ये है कि लाभार्थी एक भारतीय नागरिक होना चाहिए। दूसरी शर्त यह है कि किसान के पास खेती योग्य जमीन होनी चाहिए और तीसरी और लास्ट शर्त ये है कि देश के छोटे और सीमांत किसानों को योजना का लाभ मिलता है।

pc- parbhata khabar