PM Kisan yojana: जाने आज कितने बजे तक आपके खाते में आ जाएगी किसान निधि की 22वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। देश के करोड़ों किसानों को आज 13 मार्च शुक्रवार को बड़ी सौगात मिलने जा रही है। पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त 13 मार्च को जारी होने जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी असम की राजधानी गुवाहाटी से 18640 करोड़ रुपये ट्रांसफर करने वाले हैं। किसानों को फरवरी से ही इन पैसों का इंतजार था। अब जाकर उन्हें यह सौगात मिलने जा रही है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुवाहाटी में 13 मार्च शुक्रवार को शाम 5 बजे दौरा शुरू होगा। मतलब किसानों को 2000 रुपये की सौगात के लिए शाम तक का इंतजार करना होगा। शाम 5 बजे के बाद सिंगल क्लिक के माध्यम से पीएम मोदी पैसा भेजेंगे। 

पैसा आते ही रजिस्टर्ड मोबाइल पर मैसेज आने शुरू हो जाएंगे। लेकिन आपको कम से कम शाम 5 बजे तक तो इंतजार करना ही होगा। ऐसा भी देखने में आया है कि बहुत से किसानों के खाते में पैसा आने में कुछ घंटों का अतिरिक्त समय लग जाता है। इसलिए शाम में अगर मैसेज न आए तो परेशान हों। हो सकता है कि अगले दिन पैसा आ जाए।

pc- moneycontrol.com