PM Kisan Yojana:जाने किस दिन सामने आ सकती हैं 23वीं किस्त जारी होने की तारीख
- byShiv
- 04 Jun, 2026
इंटरनेट डेस्क। सरकार कई सारी योजनाओं के जरिए अलग-अलग वर्गों को लाभ देने का काम करती है। ऐसे में एक योजना हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना का लाभ करोड़ों पात्र किसान हर साल लेते हैं। इस बार इस योजना की 23वीं किस्त रिलीज होनी है, लेकिन सभी के मन में ये सवाल है कि ये किस्त कब रिलीज होगी और सरकार 23वीं किस्त जारी होने की तारीख कब बताएगी?
कौन सी किस्त आनी है इस बार?
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी है
ऐसे में इस बार बारी 23वीं किस्त की है
योजना से जुड़े करोड़ों पात्र किसानों को इस किस्त का इंतजार है
सरकार कब बता सकती है तारीख?
इस योजना के तहत इस बार 23वीं किस्त जारी होनी है
जान लें कि पीएम किसान योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है
जैसे- पिछली यानी 22वीं किस्त मार्च महीने में जारी हुई थी
इस हिसाब से अगली किस्त यानी 23वीं किस्त के चार महीने का समय इसी महीने जून में पूरा हो रहा है
ऐसे में माना जा रहा है कि सरकार इस महीने के आखिर में किस्त जारी होने की तारीख बता सकती है
pc- jagran






