PM Kisan yojana:जाने कब तक रिलीज हो सकती हैं पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त
- byShiv
- 26 Mar, 2026
इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं के जरिए जरूरतमंद और गरीब वर्ग जैसे किसानों को लाभ मिलता है। ऐसे में किसानों के लिए एक योजना हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना के तहत अब तक कुल 22 किस्त जारी हो चुकी हैं यानी 22 बार पात्र किसानों को 2-2 हजार रुपये दिए जा चुके हैं और अब बारी 23वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं ये 23वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?
23वीं किस्त कब आएगी?
पीएम किसान योजना की 22 किस्त जारी होने के बाद अब इंतजार 23वीं किस्त का है। इस योजना की हर किस्त लगभग चार-चार महीने के अंतराल पर जारी होती है। जैसे, अब तक जारी हो चुकी 22 किस्तों में देखा जा सकता है,
इस हिसाब से 23वीं किस्त के चार महीने का समय जुलाई में हो रहा है।इसलिए माना ये जा रहा है कि किस्त जून महीने के आखिरी सप्ताह में या जुलाई की शुरुआत में रिलीज हो सकती है।
pc-live mint






