PM Kisan Yojana: जाने कब आएगी 23वीं किस्त, और किसे मिलेगी और किसे नहीं, करें पता

इंटरनेट डेस्क। देश की केंद्र सरकार किसानों के लिए कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान योजना, इस योजना के तहत  2-2 हजार हर 4 महीने के अंतराल में किसानों को मिलते है। इस बार लाभार्थियों को 23वीं किस्त का लाभ मिलेगा,तो चलिए जानने की कोशिश करते हैं कि 23वीं किस्त किस तारीख को रिलीज हो सकती है और किसे इस किस्त का लाभ मिलेगा और किसे नहीं।

23वीं किस्त कब रिलीज हो सकती है?

  • पीएम किसान योजना की 23वीं किस्त इस बार रिलीज होनी है
  • इससे पहले 22 किस्त जारी हो चुकी हैं
  • बीती 13 मार्च 2026 को 22वीं किस्त जारी हुई थी
  • इस योजना की हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
  • इस हिसाब से 23वीं किस्त का चार महीने का समय जून में पूरा हो रहा है
  • इसलिए माना जा रहा है कि 23वीं किस्त जून के आखिर में या जुलाई की शुरुआत में आ सकती है

 

किन किसानों को मिलेगी किस्त?

  • वे किसान जो योजना के लिए पूरी तरह से पात्र है
  • जिन लोगों ने योजना में आवेदन किया है
  • साथ ही जिन लोगों के योजना के तहत आने वाले जरूरी काम पूरे हैं

 

किन किसानों की अटक सकती है किस्त?

  • उन किसानों की किस्त अटक सकती है जिन्होंने ई-केवाईसी का काम नहीं करवाया
  • जो लोग भू-सत्यापन का काम नहीं करवाएंगे
  • जिन लोगों ने आधार लिंकिंग का काम नहीं करवाया
  • अगर कोई किसान अपात्र होने के बाद भी गलत तरीके से योजना से जुड़ा है, तो भी उसका आवेदन रद्द कर उसे किस्त के लाभ से वंचित रखा जाता है

    pc- thehindpress.in