PM Kisan Yojana: जाने कब आने जा रही हैं पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त
- byShiv
- 23 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। किसानों के लिए भारत सरकार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है जिसके तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद देती है। अब तक योजना की कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है और अब बारी 24वीं किस्त की है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि लाभार्थियों को ये 24वीं किस्त कब तक मिल सकती है? चलिए जानने की कोशिश करते हैं।
योजना की किस्त किस हिसाब से जारी होती है?
पीएम किसान योजना के तहत लाभार्थियों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं
इस पैसे को लगभग हर चार-चार महीने के अंतराल पर देने का प्रावधान है
लाभार्थियों को सीधे उनके बैंक खाते में ये पैसे दिए जाते हैं
24वीं किस्त कब आ सकती है?
जैसे- जून महीने में 23वीं किस्त जारी हुई
इस हिसाब से 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में पूरा हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
हालांकि, अभी आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
किन किसानों को मिलेगी किस्त?
वे किसान जो योजना के लिए पात्र हैं
साथ ही जिन किसानों ने योजना के तहत आने वाले जरूरी कामों को सही समय तक पूरा करवाया है।
pc - jkadworld.com






