PM Kisan Yojana: जाने किस दिन जारी हो सकती हैं पीएम किसान योजना की 25वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं में से ही एक योजना हैं  पीएम किसान सम्मान निधि योजना। ऐसे में आज आपको बता रहे हैं हाल ही में किसानों को 24वीं किस्त मिली हैं और अब 25वीं किस्त का इंतजार हैं। इस योजना के तहत पात्र किसानों को हर साल आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे वे खेती-किसानी से जुड़ी अपनी छोटी-मोटी जरूरतों को पूरा कर सकें।

25वीं किस्त कब जारी होगी
अगर आप भी इस योजना के लाभार्थी हैं, तो अगली किस्त से जुड़ी जरूरी बातें जानना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है। तो चलिए जानते हैं इस बारे में। 
25वीं किस्त कब आ सकती है?
पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त 30 अक्तूबर 2026 को जारी की गई थी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुजरात के बनासकांठा से यह किस्त जारी की थी
वहीं, अब किसानों को 25वीं किस्त का इंतजार है
इस हिसाब से 25वीं किस्त के चार महीने का समय फरवरी में हो रहा है
इसलिए माना जा रहा है कि फरवरी महीने में 25वीं किस्त जारी हो सकती है
हालांकि, अभी तारीख के लिए आधिकारिक जानकारी का इंतजार है
 

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है
इसकी शुरुआत 24 फरवरी 2019 को हुई थी और इसके तहत पात्र किसान परिवारों को सालाना 6000 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाती है।

pc- money9live.com