PM Kisan Yojana:अटक गई थी 23वीं किस्त तो क्या 24वीं भी अटकेगी, समय रहते इन कामों को करले पूरा

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत करोड़ों किसानों को हर साल आर्थिक मदद दी जाती है। किसानों को हर साल 2-2 हजार के रूप में 4 महीनों के अंतर से 6 हजार रुपए की आर्थिक सहायता दी जाती है। हालांकि, कई बार कागजी कमियों या तकनीकी वजहों से कई पात्र किसानों की किस्तें बीच में ही अटक जाती हैं। अगर आपकी भी पिछली किस्त किसी कारणवश बैंक खाते में नहीं पहुंच सकी थी, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। 

क्या कहता हैं नियम
अगर आप सरकार के बनाए सभी नियमों को समय रहते पूरा कर लेते हैं, तो आपकी अगली किस्त नहीं रुकेगी और जब सभी लोगों की किस्त आएगी, तो आपके बैंक खाते में पैसे सफलता-पूर्वक भेज दिए जाएंगे।

किस्त अटकने के मुख्य 3 कारण कौन से हैं?
अगर आपकी पिछली किस्त नहीं आई थी, तो सबसे पहले यह जानना जरूरी है कि इसके पीछे क्या वजह रही। सामान्य तौर पर किस्त अटकने के तीन मुख्य कारण होते हैं।

पहला कारण बैंक खाते से आधार कार्ड का लिंक न होना या डीबीटी सेवा का बंद होना है। 

इसके अलावा जमीन का सत्यापन अधूरा रहना और ई-केवाईसी न कराना भी किस्त रुकने की बड़ी वजहें हैं।

pc- jagran