PM Kisan yojna: अगर लेनी हैं आपको भी 24वीं किस्त तो, समय रहते करले यह काम पूरा

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई योजनाओं पर काम करती है। इन योजनाओं का लाभ किसानों को मिलता भी है। इन योजनाओं में से ही एक योजना हैं पीएम किसान योजना, इस बार इस योजना की 24वीं किस्त जारी होनी है जिसमें हर किस्त की तरह ही लाभार्थियों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद हस्तांतरित की जाएगी। ऐसे में अगर योजना से जुड़ा कोई जरूरी काम आपका अधूरा है, तो आपको उस बतौर लाभार्थी पूरा कर लेना चाहिए। 

कौन से काम करवाने हैं जरूरी?

पहला काम
बतौर लाभार्थी आपको सबसे पहले ई-केवाईसी करवानी होती है, अगर आपने ये काम नहीं करवाया है तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं।

दूसरा काम
दूसरा काम है भू-सत्यापन का जिसमें आपकी खेती योग्य जमीन का वेरिफिकेशन होता है,ये काम भी योजना के तहत आने वाला जरूरी काम है। अगर आपने ये काम नहीं किया है, तो इसे भी तुरंत करवा लें।

pc- toppersnotes.com