PM Kisan Yojana: नहीं बनवाई हैं किसान फार्मर आईडी तो अटक सकती हैं आपकी 22वीं किस्त
- byShiv
- 23 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क।अगर आप किसी योजना के लिए पात्र हैं तो आप उस योजना से जुड़कर लाभान्वित हो सकते हैं। वैसे केंद्र सरकार कई योजनाओं पर काम कर रही है। इनमें से ही एक हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना से जुड़े किसानों को सालाना 6 हजार रुपये का लाभ प्राप्त होता है। इस योजना के तहत मिलने वाले 6 हजार रुपये के लाभ के 2-2 हजार रुपये की तीन किस्तों में सालाना दिया जाता है।
ये काम करवाना होगा अनिवार्य
इस योजना की इस बार 22वीं किस्त जारी होनी है जिसके लिए कहा जा रहा है कि फार्मर आईडी बनवानी जरूरी है। अगर कोई किसान ऐसा नहीं करता है तो वो किस्त के लाभ से वंचित रह सकता है। लेकिन बिहार सरकार ने राहत दी है।
22वीं किस्त के लिए क्या फार्मर आईडी बनवाना जरूरी है?
बिहार के कृषि मंत्री राम कृपाल यादव ने बीते दिन साफ किया है कि जिन किसानों की फार्मर आईडी नहीं बनी है, उन्हें भी फिलहाल सरकारी योजना का लाभ मिलेगा
इसका मतलब ये हुआ कि जो अब अगली किस्त यानी 22वीं किस्त फरवरी महीने में आने वाली है वो उन किसानों को भी मिलेगी, जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री नहीं करवाई है।
pc- money9live.com






