PM Kisan Yojana: 24वीं किस्त लेनी हैं तो पहले पूरा करले आप भी ये एक काम

इंटरनेट डेस्क। किसानों के लिए केंद्र सरकार कई तरह की योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में से ही एक हैं,  प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, इसके  तहत किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की आर्थिक मदद दी जाती है। इसी क्रम में इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि किस्त का लाभ लेने के लिए आपको एक काम करवाना होता है? चलिए जानते हैं ये काम क्या है।

किसानों को क्या काम करवाना होता है?
दरअसल, अगर आप पीएम किसान सम्मान निधि योजना से जुड़े हैं
तो आपको ई-केवाईसी का काम करवाना होता है
ये योजना के तहत आने वाला सबसे जरूरी काम है

कैसे करवाएं ई-केवाईसी?

ई-केवाईसी करवाने के दो तरीके हैं
पहला तरीका है ऑनलाइन
इसमें आप खुद अपनी ई-केवाईसी घर बैठे कर सकते हैं

इसके लिए आपको योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना होता है
यहां पर आपको ई-केवाईसी का ऑप्शन मिलेगा
फिर आप यहां से ओटीपी आधारित ई-केवाईसी करवा सकते हैं

दूसरा तरीका

ई-केवाईसी करवाने का दूसरा तरीका है ऑफलाइन
इसमें आपको अपने नजदीकी सीएससी सेंटर पर जाना होता है
फिर यहां पर आपकी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी कर दी जाती है

pc- jagran