PM Kisan Yojana: क्या बढ़ने जा रहे हैं किसान योजना के पैसे, शिवराज सिंह ने दिया जवाब

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार देश के किसानों के लिए कई सारी योजनाओं पर काम कर रही है। इन योजनाओं में से ही एक हैं पीएम किसान योजना। इस योजना में किसानों को सरकार हर वर्ष 3 किश्तों में 6 हजार रुपए देती है। इस बार इस योजना के तहत 24वीं किस्त जारी होनी है और एक बार फिर से किस्त के पैसे बढ़ाने को लेकर चर्चा तेज हो गई है। हालांकि, इस पर खुद कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने सरकार की तरफ से जवाब दिया है। 

क्या बोले कृषि मंत्री...
दरअसल, समय-समय पर ये चर्चा होती रहती है कि पीएम किसान योजना के किस्त के पैसे में बढ़ोतरी होनी चाहिए। मौजूदा समय में सालाना 6 हजार रुपये यानी 2-2 हजार रुपये की तीन किस्त मिलती है, पर लोग चाहते हैं कि इसकी राशि को 6 हजार रुपये सालाना से बढ़ाकर 9 हजार रुपये सालाना कर दिया जाए, दरअसल, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने लोकसभा में किसान योजना की किस्त से जुड़े एक सवाल का जवाब दिया है। 

क्या जवाब दिया
लोकसभा में कांग्रेस सांसद ने सवाल किया था कि क्या सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सालाना सहायता राशि को 6000 रुपये से बढ़ाने का प्रस्ताव रखती है? इस पर कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान ने इसका लिखित जवाब दिया, उन्होंने कहा कि पीएम किसान योजना की सहायता राशि को बढ़ाने का अभी कोई प्रस्ताव नहीं है।

pc- jagran