PM Kisan Yojana: जाने किन किसानों को मिलेगी पीएम किसान योजना की 20वीं किस्त
- byShiv
- 03 Apr, 2025
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना को केंद्र सरकार चलाती है और इस योजना का लाभ किसानों को मिलता है। इस योजना में सालाना 6 हजार रुपये किसानों को 2-2 हजार के रूप में 3 किस्तों में दिए जाते हैं। इस बार किसानों को 20वीं बार 2-2 हजार रुपये मिलेंगे यानी 20वीं किस्त जारी होगी, लेकिन किन किसानों को 20वीं किस्त का लाभ मिलेगा? जानते हैं।
किन किसानों को मिलेगी किस्त
जो किसान पीएम किसान योजना से जुड़े हैं, लेकिन अगर वे भू-सत्यापन नहीं करवाते हैं तो वे किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। इसलिए जिन किसानों ने इस काम को नहीं करवाया है, वो तय समय तक करवा लें। तो ही उन्हें किस्त का लाभ मिलेगा।
इसी तरह किसानों को किस्त का लाभ लेने के लिए ई-केवाईसी करवाना भी जरूरी है। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है। जबकि, जो किसान ई-केवाईसी करवा लेंगे उन्हें किस्त का लाभ मिल सकता है।
pc- jagran
Disclaimer: This content has been sourced and edited from [amar ujala]






