PM Kisan Yojana: इस एक छोटी सी गलती की वजह से रूक सकती हैं आपकी 22वीं किस्त

इंटरनेट डेस्क। केंद्र सरकार कई योजनाएं चलाती हैं और इसका उद्धेश्य अधिक से अधिक पात्र लोगों तक लाभ पहुंचाना है। इन योजनाओं से करोड़ों लोग जुड़े हैं और लाभान्वित हो रहे हैं। ऐसे में एक योजना हैं प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना। इस योजना को भारत सरकार चलाती है और इस योजना के तहत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिए जाते हैं यानी कुल 6 हजार रुपये का लाभ किसानों को मिलता है।

मिल चुकी हैं 21 किस्ते
बता दें कि अब तक किसानों को 21 किस्तें मिल चुकी हैं इस बार इस योजना की 22वीं किस्त जारी होगी जिसमें किसानों को 2-2 हजार रुपये का लाभ मिलेगा, लेकिन क्या आप जानते हैं आपकी एक छोटी सी गलती के कारण आपकी ये किस्त अटक भी सकती है? 

किसान न करें ये गलती
आप पीएम किसान योजना से जुड़े हैं तो आपको एक काम करवाना जरूरी होता है और वो है अपने बैंक खाते में डीबीटी के विकल्प को ऑन करवाना। अगर आप ये काम नहीं करवाते हैं तो आपकी किस्त अटक सकती है, क्योंकि केंद्र सरकार डीबीटी के माध्यम से ही लाभार्थियों के बैंक खाते में किस्त के पैसे हस्तांतरित करती है। इसलिए ये काम करवाना जरूरी हो जाता है।

pc- tractorchoice.in