PM Kisan Yojana:कब आएगी पीएम किसान योजना की 24वीं किस्त, जान ले आप भी इससे जुड़ी पूरी डिटेल
- byShiv
- 16 Sep, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को सरकार की और से हर साल 6 हजार की आर्थिक सहायता दी जाती है। यह राशि 2-2 हजार रुपए की 3 किस्तों के रूप में मिलती है। अब तक किसानों को 23 किस्तें मिल चुकी हैं और अगली यानी 24वीं किस्त का इंतजार है।
कब आएगी 24वीं किस्त
पीएम किसान योजना की अब तक कुल 23 किस्त जारी हो चुकी है
23वीं किस्त 20 जून 2026 को जारी की गई थी
पीएम किसान योजना के तहत इस बार 24वीं किस्त जारी होनी है जिसका योजना से जुड़े किसानों को इंतजार है
योजना के तहत हर किस्त लगभग 4-4 महीने के अंतराल पर जारी होती है
ऐसे में 24वीं किस्त के चार महीने का समय अक्तूबर में हो रहा है, इसलिए माना जा रहा है कि अक्तूबर में 24वीं किस्त जारी हो सकती है
आपको किस्त मिलेगी या नहीं, स्टेटस कैसे चेक करें?
योजना से जुड़े किसान घर बैठे पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर अपना स्टेटस देख सकते हैं।
pc- india tv hindi






