PM Modi: 12 साल का कार्यकाल, आज दिल्ली में जुटेंगे 35 सहयोगी दलों के 75 से ज्यादा वरिष्ठ नेता

इंटरेनट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का एक बड़ा रिकॉर्ड ब्रेक कर उसे अपने नाम कर लिया है। वह अब भारत के सबसे लंबे समय तक लगातार पद पर रहने वाले चुने हुए प्रधानमंत्री बन गए हैं। इसी उपलब्धि और केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के मौके पर एनडीए की एक बड़ी बैठक आयोजित की जा रही है। इस बैठक में बीजेपी और उसके सहयोगी दलों के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे।

मोदी ने कब ली थी पहली बार पीएम पद की शपथ
मीडिया रिपोटर्स की माने तो नरेंद्र मोदी ने पहली बार 26 मई 2014 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। इसके बाद 2019 में दोबारा और 2024 में लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। 10 जून को उन्होंने जवाहरलाल नेहरू के 4,399 दिनों के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। नेहरू 1952 के चुनाव के बाद चुने हुए प्रधानमंत्री बने थे।

भारत मंडपम में जुटेंगे नेता
खबरों की माने तो पीएम मोदी के इस रिकॉर्ड पर उनका स्वगत किया जाएगा। दिल्ली के भारत मंडपम में होने वाली इस बैठक में एनडीए के सभी प्रमुख सहयोगी दल शामिल होंगे। बैठक में 22 एनडीए शासित राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री और वरिष्ठ नेता हिस्सा लेंगे। इसके अलावा केंद्रीय मंत्रियों और गठबंधन के प्रमुख नेताओं की भी मौजूदगी रहेगी। बताया जा रहा है कि करीब 35 सहयोगी दलों के 75 से ज्यादा वरिष्ठ नेता इस कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। 

pc- DD india