PM Modi: एंटी पेपर लीक बिल पास होने के बाद पीएम मोदी ने जारी किया वीडियो, बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वालों को नहीं बख्शा जाएगा
- byShiv
- 31 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। संसद के दोनों सदनों से एंटी पेपर लीक बिल को मंजूरी मिलने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम हैंडल पर वीडियो शेयर करते हुए लिखा कि संसद ने एक ऐसा बिल पास किया है जो हमारी परीक्षा प्रणाली को और मजबूत बनाता है। पीएम मोदी ने वीडियो में कहा कि साथियों, विश्वस्त परीक्षा पद्धति, इसके लिए हम लगातार एक के बाद एक कदम उठा रहे हैं। टास्क फोर्स की रचना हो, फास्ट ट्रैक की रचना हो, राज्यों के सुझावों को ध्यान में लेना हो।
दशकों से पेपर लीक की समस्या झेल रहीं सरकारें
खबरों की माने तो पीएम ने वीडियो में आगे कहा कि क्योंकि पिछले कई दशकों से हर राज्य और केंद्र सरकार इस प्रकार की पेपर लीक की परेशानी झेल रहा है। बच्चों के भविष्य को भी इसके कारण संकट पैदा हो रहा है। इन सबको ध्यान में रखते हुए देशव्यापी सभी राज्यों में भी और केंद्र में भी शिक्षा पद्धति में सुधार अनिवार्य हो गया है।
नहीं बख्शा जाएगा
उन्होंने आगे कहा कि टेक्नोलॉजी के भरपूर उपयोग की आवश्यकता हो गई है। और साथ-साथ फिर से कोई पेपर माफिया, पेपर लीक करने वाली गैंग, देश के बच्चों के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली गैंग, उनको बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे कठोर कानूनों की भी जरूरत है।
pc- ndtv






