PM Modi: फेसबुक ने हटा दिया पीएम मोदी का नीट पेपर लीक संबोधन वीडियो...मचा हंगामा तो मांगी माफी, वापस किया बहाल...जांच हुई शुरू
- byShiv
- 28 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नीट पेपर लीक के मुद्दे पर देश के युवाओं को संबोधित किया था और एक सेल्फी वीडियो को पोस्ट किया था जिसने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। हालांकि, इस वीडियो को मेटा ने फेसबुक से हटा दिया। जब लोगों के नजर पड़ी तो वीडियो को हटाने को लेकर हंगामा मच गया। इस पूरे विवाद पर अब मेटा ने बयान जारी किया है और माफी मांगी है। आइए जानते हैं कि मेटा ने इस बारे में क्या जानकारी दी है।
मेटा ने क्या बताया?
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मेटा ने फेसबुक पर पीएम मोदी का वीडियो ब्लॉक किए जाने पर बयान जारी किया है। मेटा के प्रवक्ता ने कहा, वह कंटेंट गलती से हटा दिया गया था और अब उसे बहाल कर दिया गया है। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, सरकार ने इस घटना का संज्ञान लिया है और मामले को बहुत गंभीरता से लिया है। सरकार इस मामले की जांच कर रही है और मेटा के अधिकारियों से जवाब भी मांगा गया है।
पीएम मोदी ने वीडियो पोस्ट किया था
आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 24 जुलाई को देर रात देश के छात्रों को संबोधित करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया था। पीएम मोदी का ये वीडियो इंस्टाग्राम पर तेजी से वायरल हुआ था और इसने 24 घंटे के अंदर सबसे ज्यादा व्यूज का वर्ल्ड रिकॉर्ड बना दिया।
pc- aaj tak





