PM Modi: मेटा सीईओ जुकरबर्ग ने पीएम मोदी का वीडियो हटाने को लेकर मांगी माफी
- byShiv
- 06 Aug, 2026
इंटरनेट डेस्क। पीएम मोदी का फेसबुक से वीडियो हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने माफी मांग ली है। साथ ही बाल यौन शोषण एवं उत्पीड़न सामग्री, डीपफेक कंटेंट और प्लेटफार्म को चलाने में हुए गलतियों के लिए माफी मांगी। जानकारी के अनुसार, भारत सरकार ने मेटा को साफ तौर पर बता दिया है कि वे इंटरमीडियरी (मध्यस्थ) की परिभाषा के दायरे में नहीं आते हैं। वे खुद तय करते हैं कि कंटेंट किसे मिलेगा। मार्क जुकरबर्ग ने माना है कि कुछ खास तरह के कंटेंट को बढ़ावा देने के लिए काफी पैसे दिए गए थे। उन्होंने इस गलती के लिए माफी मांगी और अफसोस जताया है।
पीएम मोदी की पोस्ट हटाने के लिए मांगी माफी
मेटा के अधिकारियों ने पीएम मोदी के वीडियो हटाने के लिए भी माफी मांगी है। मेटा के चीफ ग्लोबल अफेयर्स ऑफिसर जोएल कपलन ने कहा- मैंने पीएम मोदी की पोस्ट को रोकने वाली गलती के लिए मेटा की ओर से मंत्री से माफी मांगी। बता दें कि जोएल कपलन और उनकी टीम ने बुधवार को केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव से मुलाकात की थी।
मेटा को दिया गया था 3 दिन का अल्टीमेटम
सूत्रों के हवाले से सामने आई जानकारी के अनुसार, मेटा के सीईओ मार्क जुकरबर्ग ने बाल यौन शोषण सामग्री, डीपफेक सामग्री और प्लेटफॉर्म के संचालन में आई खामियों पर माफी मांगी है। संसद की एक स्थायी समिति ने पीएम मोदी का वीडियो फेसबुक से हटाए जाने के मामले में बुधवार को मेटा के प्रमुख मार्क जुकरबर्ग को माफी मांगने के लिए तीन दिन का समय दिया था। इसके अलावा संसदीय स्थायी समिति ने उन इंटरमीडियरी प्लेटफॉर्म्स के खिलाफ भी एक्शन की मांग की थी जिन पर बाल यौन शोषण से जुड़ी सामग्री और महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक सामग्री मौजूद होती हैं।
pc- navbharatlive.com






