PM Modi: इजरायली संसद को संबोधित करने वाले पहले भारतीय पीएम बनेंगे नरेंद्र मोदी

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को दो दिवसीय इजरायल यात्रा के लिए रवाना हो चुके हैं पिछले नौ साल में यह उनकी दूसरी यात्रा होगी। पीएम मोदी ने कहा कि मेरे प्रिय मित्र बेंजामिन नेतन्याहू के निमंत्रण पर, मैं 25 से 26 फरवरी तक इजरायल की यात्रा पर रहूंगा। मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम मोदी ने कहा, भारत और इजरायल एक मजबूत, बहुआयामी रणनीतिक साझेदारी साझा करते हैं, जिसमें हाल के वर्षों में उल्लेखनीय वृद्धि और गतिशीलता देखी गई है।

आगे क्या कहा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो उन्होंने आगे कहा कि मैं प्रधानमंत्री नेतन्याहू के साथ विभिन्न क्षेत्रों में हमारे सहयोग को और मजबूत करने के उद्देश्य से होने वाली चर्चाओं के लिए उत्सुक हूं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, मुझे नेसेट को संबोधित करने वाला पहला भारतीय प्रधानमंत्री बनने का सम्मान प्राप्त होगा। 

यह दोनों देशों को जोड़ने वाले मजबूत लोकतांत्रिक संबंधों को श्रद्धांजलि है। मैं भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ बातचीत करने के लिए उत्सुक हूं, जिन्होंने लंबे समय से भारत-इज़राइल मित्रता को पोषित किया है। मुझे विश्वास है कि इजराइल की मेरी यात्रा दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत करेगी और रणनीतिक साझेदारी के लिए नए लक्ष्य निर्धारित करेगी।

pc- indianexpress.com