PM Modi: संसद परिसर में मिले पीएम मोदी और राहुल गांधी, दोनों के बीच हुई लंबी बात, खड़े रहे दूसरे नेता, वीडियो आया...

इंटरनेट डेस्क। संसद परिसर में शनिवार को एक अच्छा और दुर्लभ नजारा देखने को मिला, जिसने सभी का ध्यान अपनी ओर खींचा। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के बीच काफी देर तक बातचीत हुई और दोनों ने एक दूसरे का अभिवादन भी किया। दरअसल, पीएम मोदी अपनी कार से बाहर निकलते हुए दिखे और राहुल गांधी के साथ कुछ देर, लेकिन पूरी तल्लीनता से बातचीत करने के लिए रुके। 

दोनों के बीच हुई बातचीत
मीडिया रिपोटर्स की माने दोनों नेताओं ने आपस में कुछ बातें कीं और यह बातचीत काफी सौहार्दपूर्ण लग रही थी। तस्वीरों में उन्हें एक-दूसरे के करीब खड़े होकर पूरी एकाग्रता से बातचीत करते हुए देखा गया। यह बातचीत सत्ताधारी भाजपा और कांग्रेस के बीच अक्सर होने वाली तीखी राजनीतिक नोक-झोंक के बीच सबसे अलग थी।

मौजूद थे कई नेता
जब ये दोनों नेता आपस में बात कर रहे थे तो पास में मौजूद लोग पल भर के लिए रुक गए। इस तरह संसद परिसर की आम कार्यवाही के बीच यह एक यादगार पल बन गया। पीएम मोदी और राहुल गांधी के बीच हुई बातचीत का वीडियो ऑनलाइन खूब वायरल हो रहा है।

pc- ani