PM Modi: पेपर लीक पर पीएम मोदी ने जारी किया नया वीडियो, पार्लियामेंट के अंदर ला रहे कठोर कानून, हाई लेवल टास्क फोर्स का किया गठन

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जंतर मंतर पर हुए धरना प्रदर्शन और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद अब शिक्षा सुधारों को लेकर गंभीर नजर आ रहे हैं, पहले एनटीए में प्रशासनिक बदलाव के साथ ही पूर्व शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा भी स्वीकार कर लिया है, अब यह जिम्मेदारी प्रह्लाद जोशी को सौंपी है। पीएम मोदी ने इंस्टाग्राम पर अब तीसरा वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने घोषणा की है कि नंदन नीलेकणी की अध्यक्षता में परीक्षा सुधारों पर एक हाई लेवल टास्क फोर्स का गठन किया गया है। 

क्या बोले वीडियो संदेश में
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम नरेंद्र मोदी ने अपने वीडियो संदेश में कहा, फ्रेंड्स विद्यार्थियों के भविष्य के लिए भारत सरकार अनेक कदम उठा रही है। जिन लोगों ने विद्यार्थियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है, वो जेलों में सड़ रहे हैं, हम फास्ट ट्रैक कोर्ट बना चुके है,. हम सोमवार को पार्लियामेंट के अंदर भी कठोर कानूनों के प्रावधान के साथ नए कानूनों को बनाने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं, लेकिन हमें भविष्य के लिए सोचना है, हमारी परीक्षा पद्धति विश्वसत हो, हमारी परीक्षा पद्धति ट्रांसपेरेंट हो हमारी परीक्षा पद्धति में टेक्नोलॉजी का सबसे ज्यादा उपयोग हो। इन सारी बातों को ध्यान में रखते हुए, विश्व प्रसिद्ध टेक्नोलॉजी एक्सपर्ट्स श्रीमान नंदन नीले जी के नेतृत्व में एक हाई पावर टास्क फोर्स बनाने का निर्णय किया गया है।

कौन हैं नंदन नीलेकणी
नंदन नीलेकणी इन्फोसिस के को फाउंडर हैं, यूआईडीएआई के आधार के पहले अध्यक्ष भी रह चुके हैं, उन्होंने आधार कार्य परियोजना को लीड किया था, उन्होंने ही भारत के डिजिटल पब्लिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, उनका डिजिटल इंडिया के सफर में महत्वपूर्ण योगदान रहा है।

pc- nai dunai