PM Modi: इस महीने अमेरिका का दौरा करेंगे पीएम मोदी, क्वाड समिट में करेंगे शिरकत

इंटरनेट डेस्क। रूस, यूक्रेन और पोलैंड की यात्रा के बाद पीएम मोदी अब अमेरिका की यात्रा करने जा रहे हैं। बता दें की क्वाड संगठन की बैठक में पीएम मोदी शिरकत करेंगे। वैसे क्वाड संगठन की बैठक इस साल भारत में होनी थी। लेकिन भारत ने क्वाड समिट होस्ट करने की अपनी बारी को अमेरिका के साथ एक्सचेंज किया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत 2025 में क्वाड होस्ट करेगा और इस बार भारत के बजाय अमेरिका इसे होस्ट करेगा। दरअसल, पहले भारत में क्वाड समिट जनवरी 2024 में होने वाला था। 

पीएम मोदी होंगे शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो क्वाड समिट में सदस्य देशों के राष्ट्र प्रमुख शामिल होते हैं। ये संगठन की सबसे अहम बैठक होती है। अमेरिका में क्वाड 21 सितंबर को हो सकता है। इसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी अल्बनीज और जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा शामिल होंगे। मीडिया रिपोटर्स की माने तो क्वाड की बैठक अमेरिका में होने से बाइडेन को राष्ट्रपति के तौर पर अपना आखिरी समिट होस्ट करने का मौका मिलेगा। इससे तय है कि साल के अंत में होने वाले अमेरिकी चुनाव में जो भी उम्मीदवार जीतेगा वो क्वाड के लिए भारत आएगा।

पहले भी टल चुकी हैं समिट
मीडिया रिपोटर्स की माने तो 2023 में भी समिट टाली जा चुकी क्वाड की बैठक 2023 की क्वाड मीटिंग जापान के हिरोशिमा शहर में हुई थी। पहले ये समिट ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में होनी थी। हालांकि उस वक्त अमेरिका में कर्ज के संकट के चलते बाइडेन के कहने पर इसे टाल दिया गया था। इसे बाद इसे जी7 देशों की बैठक के साथ शेड्यूल किया गया।

pc-moneycontrol.com