PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से 3 दिवसीय इंडोनेशिया की यात्रा पर, कई प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा
- byShiv
- 06 Jul, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आज से इंडोनेशिया यात्रा शुरू हो चुकी है। इस दौरान डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर, ओएनडीसी, स्वास्थ्य, कृषि, रक्षा और तकनीकी सहयोग को नई गति मिलने की उम्मीद है। दोनों देश रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के साथ डिजिटल अर्थव्यवस्था और नवाचार आधारित विकास पर विशेष जोर देंगे। इंडोनेशिया के लिए भारत सिर्फ एक रणनीतिक साझेदार नहीं है बल्कि तकनीक, स्वास्थ्य, शिक्षा और रक्षा जैसे महत्वपूर्ण क्षेत्रों में भरोसेमंद प्रेरणास्रोत भी बन चुका है।
3 दिनों का होगा दौरा
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तीन दिवसीय यात्रा से इनके द्विपक्षीय संबंधों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद है। प्रधानमंत्री मोदी 6 से 8 जुलाई तक इंडोनेशिया की यात्रा पर रहेंगे। सरकारी अधिकारियों के मुताबिक इस दौरान दोनों देश कृषि, स्वास्थ्य सेवा, खाद्य सुरक्षा, डिजिटल गवर्नेंस, रक्षा समेत तमाम अहम मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा करेंगे।
डिजिटल भुगतान पर होगा फोक्स
मीडिया रिपोटर्स की माने तो डिजिटल भुगतान दोनों देशों के बीच सहयोग का एक प्रमुख आधार बन रहा है। इंडोनेशिया इस क्षेत्र में भारत के अनुभव का लाभ उठा रहा है। इस पहल से पर्यटन, व्यापार और डिजिटल कॉमर्स को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। इंडोनेशिया में व्यापार या निवेश करने वाले भारतीय व्यवसायों के लिए, और हर साल बाली तथा अन्य इंडोनेशियाई स्थानों पर जाने वाले अनुमानित 17 लाख भारतीय पर्यटकों के लिए यूपीआई-क्यूआरआईएस कॉरिडोर बहुत बड़ा बदलाव लाने वाला साबित होगा।
pc- navbharat






