PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी आज से तीन दिवसीय फिलीपींस दौरे पर, आसियान शिखर सम्मेलन में होंगे शामिल, ट्रंप भी पहुंचेंगे
- byShiv
- 16 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को तीन दिवसीय दौरे पर फिलीपींस की राजधानी मनीला पहुंचेंगे। यहां वह वार्षिक भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। इस दौरान भारत और दक्षिण-पूर्व एशियाई देशों के बीच समुद्री सुरक्षा सहयोग मजबूत करने और व्यापारिक साझेदारी बढ़ाने पर प्रमुखता से चर्चा होने की उम्मीद है।
ट्रंप भी होंगे शामिल
मीडिया रिपोटर्स की माने तो सम्मेलन में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लूला दा सिल्वा और कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी समेत कई वैश्विक नेताओं के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री मोदी 16 नवंबर को मनीला पहुंचेंगे और 17 नवंबर को पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे। इसके अलावा वह अमेरिका, जापान और ऑस्ट्रेलिया के नेताओं के साथ क्वाड शिखर सम्मेलन में भी शामिल हो सकते हैं।
क्या है आसियान और कौन से देश हैं सदस्य?
आसियान यानी एसोसिएशन ऑफ साउथईस्ट एशियन नेशंस दक्षिण-पूर्व एशिया के प्रमुख क्षेत्रीय संगठनों में से एक है, इसमें इंडोनेशिया, फिलीपींस, मलेशिया, सिंगापुर, ब्रुनेई, थाईलैंड, वियतनाम, म्यांमार, लाओस, कंबोडिया और पूर्वी तिमोर शामिल हैं। भारत आसियान का आधिकारिक संवाद साझेदार है। इस सम्मेलन में अमेरिका, चीन, जापान और ऑस्ट्रेलिया समेत दुनिया की प्रमुख शक्तियां भी हिस्सा लेंगी।
pc- ndtv india




