PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने विद्यार्थियों के साथ की परीक्षा पर चर्चा, तनाव और चिंता से निपटने का बताया तरीका
- byShiv
- 06 Feb, 2026
इंटरनेट डेस्क। देशभर में बच्चों की परीक्षाओं को समय शुरू हो चुका हैं। ऐसे में आज पीएम मोदी ने विद्यार्थियों के साथ अपने लोकप्रिय संवाद कार्यक्रम ‘परीक्षा पे चर्चा’ के 9वें संस्करण के दौरान छात्रों से बातचीत की। प्रधानमंत्री ने परीक्षा के दौरान तनाव और चिंता से निपटने के तरीकों पर छात्रों को संबोधित किया।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो मोदी ने छात्रों को अपने स्वयं के अनूठे शिक्षण तरीकों पर भरोसा रखने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि कोई भी दो व्यक्ति एक ही तरह से नहीं सोचते या सीखते हैं। उन्होंने कहा कि प्रत्येक छात्र की अपनी एक अलग शैली होती है, और उन्हें अपनी तैयारी के तरीके पर पूरा विश्वास रखना चाहिए।
मोदी ने छात्रों से शिक्षकों, अभिभावकों और मार्गदर्शकों द्वारा दिए गए सुझावों को ध्यान से सुनने और उन्हें गहराई से समझने पर जोर दिया। प्रधानमंत्री ने विद्यार्थियों को दूसरों की नकल करने के बजाय, उन्हें मिलने वाली किसी भी सलाह में अपने अनुभव को जोड़ने के लिए प्रोत्साहित किया।
pc- khabargaon.com






