PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी को मिला साइप्रस का सर्वाेच्च सम्मान, कहा-मेरा नहीं 140 करोड़ भारतवासियों का हैं ये सम्मान

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी साइप्रस के दौरे पर हैं और अपने दौरे के दूसरे दिन उन्हें इस यूरोपीय देश के सर्वाेच्च सम्मान से नवाजा गया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो साइप्रस के सर्वाेच्च सम्मान को पाने वाले पीएम मोदी दुनिया के 23वें नेता हैं। इस सम्मान पर पीएम मोदी ने कहा कि यह सम्मान सिर्फ मेरा नहीं है बल्कि ये देश के 140 करोड़ लोगों का सम्मान है।

खबरों की माने तो राजधानी निकोसिया में साइप्रस के राष्ट्रपति निकोस क्रिस्टोडौलिडेस ने प्रधानमंत्री मोदी को साइप्रस के सर्वाेच्च सम्मान ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड से सम्मानित किया।

सर्वाेच्च सम्मान से नवाजे जाने के बाद पीएम मोदी ने कहा, “ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ मकारियोस थर्ड सम्मान के लिए मैं आपका साइप्रस के राष्ट्रपति, साइप्रस सरकार और साइप्रस के लोगों का हार्दिक अभिनंदन करता हूं. यह सम्मान सिर्फ मेरा नरेंद्र मोदी का सम्मान नहीं है, बल्कि ये 140 करोड़ भारतवासियों का सम्मान है।

pc- bharat express