PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने मुख्यमंत्रियों के साथ में की बैठक, पश्चिम एशिया संकट को लेकर की चर्चा

इंटरनेट डेस्क। पश्चिम एशिया संकट के भारत पर संभावित प्रभाव को देखते हुए पहले से ही केंद्र सरकार उससे निपटने के प्रयासों में जुटी हुई है। आपदा की स्थिति में राज्यों के साथ मिलकर साझा प्रयासों और एकजुट रणनीति पर बार-बार जोर दे रहे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को सभी राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उपराज्यपालों (चुनावी राज्यों को छोड़कर) के साथ वर्चुअल बैठक की।

क्या बोले पीएम मोदी
मीडिया रिपोटर्स की माने तो पीएम ने आर्थिक और व्यापारिक स्थिरता, ऊर्जा सुरक्षा, नागरिक हितों की रक्षा, उद्योग और आपूर्ति श्रृंखला की मजबूती को सरकार की प्राथमिकता बताते हुए राज्यों को भी महत्वपूर्ण सुझाव दिए और मुख्यमंत्रियों से उनकी तैयारियों का जायजा लेने के साथ ही उनके सुझाव भी सुने। कोरोना महामारी के समय अपनाई गई केंद्र और राज्यों की सामूहिक रणनीति को दोहराते हुए पीएम ने कहा कि भारत के पास इसी तरह के वैश्विक संकट से निपटने का पूर्व अनुभव है। चुनौती से निपटना साझा जिम्मेदारी है और टीम इंडिया के रूप में काम करते हुए भारत इस स्थिति पर भी काबू पा लेगा।

खबरों की माने तो केंद्र की तैयारियों की जानकारी देते हुए पीएम ने कहा कि इन अस्थिर परिस्थितियों में निरंतर निगरानी और अनुकूल रणनीतियों की आवश्यकता है। इसके लिए एक अंतर-मंत्रालयी समूह तीन मार्च से काम कर रहा है, जो दैनिक आधार पर स्थिति की समीक्षा कर रहा है और समय पर निर्णय ले रहा है।

pc- india tv hindi