PM Modi: 9 जून को बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रहे प्रधानमंत्री मोदी, भाजपा शासित राज्यों के सीएम और एनडीए के नेता करेंगे स्वागत

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम 9 जून को एक बड़ा रिकॉर्ड होने जा रहा हैं। इस दिन वे देश के सबसे लंबे समय तक लगातार निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। इसके साथ ही वे देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। आंकड़ों के मुताबिक जवाहरलाल नेहरू 13 मई 1952 से लेकर 27 मई 1964 तक कुल 4397 दिनों तक लगातार निर्वाचित प्रधानमंत्री रहे थे।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 26 मई 2014 से लगातार प्रधानमंत्री पद पर हैं और 9 जून तक उनके कार्यकाल के 4,390 दिन पूरे हो जाएंगे। यानी उसी दिन नेहरू का 4397 दिनों का रिकॉर्ड टूट जाएगा और मोदी इस मामले में सबसे आगे निकल जाएंगे। गौरतलब है कि प्रधानमंत्री मोदी 9 जून को ही तीसरी बार पद की शपथ ले चुके हैं। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के अगले दिन यानी 10 जून को एनडीए के सभी मुख्यमंत्रियों की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का भव्य सम्मान किया जाएगा. इस अवसर पर एक विशेष प्रस्ताव भी पारित किया जाएगा।

पीएम सम्मान बैठक में आ रहे बड़े-बड़े नेता
मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस बैठक में देशभर से बीजेपी के बड़े नेता शामिल होने आ रहे हैं। बैठक में आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू सहित सभी एनडीए के मुख्यमंत्री मौजूद रहेंगे। साथ ही, केंद्रीय मंत्रिमंडल के वरिष्ठ मंत्री और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन भी इस बैठक में शामिल होंगे।

pc- DD news