PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी की मॉरिशस यात्रा रही सफल, दोनों देशों के बीच हुए आठ समझौते

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो दिवसीय मॉरिशस यात्रा के बाद भारत लौट आए है। लेकिन उनकी ये यात्रा दोनों देशों के करीबी रिश्तों के अतीत, वर्तमान और भविष्य से जुड़े तमाम पहलुओं को बेहतरीन ढंग से रेखांकित किया है। मीडिया रिपोटर्स की माने तो इस दौरान दोनों देशों के बीच हुए आठ समझौते बेहद अहम हैं। पीएम मोदी को वहां के सर्वाेच्च सम्मान से नवाजा जाना भी खास है। 

दस साल का अंतराल
खबरों की माने तो पीएम मोदी की यह यात्रा दस वर्षों के अंतराल पर हुई और इसमें द्विपक्षीय रिश्तों की बेहतरी इस रूप में भी व्यक्त हुई कि तब भारत का जो विजन उन्होंने सागर (सिक्यॉरिटी एंड ग्रोथ फॉर ऑल इन द रीजन) के रूप में प्रकट किया था, वह अब महासागर (म्युचुअल एंड होलिस्टिक एडवांसमेंट फॉर सिक्यॉरिटी एंड ग्रोथ अक्रॉस रीजंस) का रूप ले चुका है।

सहयोग और सुरक्षा
इसका असर स्वाभाविक ही सहयोग और साझेदारी के तमाम रूपों पर नजर आ रहा है। खासकर हिंद महासागर क्षेत्र में चीन की आक्रामकता के मद्देनजर भारत इन्फ्रास्ट्रक्चर डिवेलपमेंट के साथ ही सुरक्षा पहलुओं पर भी खासा ध्यान दे रहा है।

pc- onmanorama-com