PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रपति के बीच हुई मुलाकात, जल्द हो सकता हैं मंत्रिपरिषद में फेरबदल

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात की हैं। पद्म अवॉर्ड्स के ठीक बाद हुई यह मुलाकात इसलिए अहम है क्योंकि स मुलाकात के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद में फेरबदल की चर्चाएं तेज हो गई हैं।

इससे पहले मंगलवार को केरल के वरिष्ठ भाजपा नेता जॉर्ज कुरियन ने राज्यसभा का कार्यकाल समाप्त होने के बाद केंद्रीय मंत्रिपरिषद से इस्तीफा दे दिया। भाजपा ने भी कुरियन को दोबारा राज्यसभा नहीं भेजा। वहीं, रेल राज्य मंत्री रवनीत सिंह, जिनका राज्यसभा कार्यकाल 21 जून को समाप्त हुआ था, उन्हें भी भाजपा ने फिर से नामित नहीं किया है।

हाल ही में, कुछ केंद्रीय मंत्रियों को उनके गृह राज्यों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। उनकी नियुक्ति से कैबिनेट में जल्द ही फेरबदल की अटकलें भी तेज हो गई हैं।

pc- news18