PM Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मिला भूटान का सर्वाेच्च नागरिक सम्मान, मोदी ने कहा मेरे लिए बड़ा दिन

इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समय भूटान दौरे पर हैं और आज वो स्वदेश लौटेंगे। लेकिन इस दौरे के दौरान कई समझौते हुए है। वहीं भूटान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपना सर्वाेच्च नागरिक सम्मान प्रदान किया है। इस तरह भूटान से उसका सर्वाेच्च नागरिक सम्मान प्राप्त करने वाले मोदी पहले विदेशी शासनाध्यक्ष बन गए हैं।

मीडिया रिपाटर्स की माने तो भूटान के राजा जिग्मे खेसर नामग्याल वांगचुक ने पीएम मोदी को ऑर्डर ऑफ द ड्रुक ग्यालपो से सम्मानित किया। पीएम मोदी ने इस सम्मान का आभार जताया और कहा कि वह इस सम्मान को 140 करोड़ भारतीयों को समर्पित करते हैं।

सर्वाेच्च नागरिक सम्मान से सम्मानित होने के बाद पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि, आज एक भारतीय होने के नाते मेरे जीवन का बहुत बड़ा दिन है। आपने मुझे भूटान के सर्वाेच्च राष्ट्रीय अवार्ड से सम्मानित किया है। हर अवार्ड अपने आप में विशेष होता है, लेकिन जब किसी अन्य देश से अवार्ड मिलता है, तो भरोसा मजबूत होता है कि हम दोनों देश सही दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

pc- newspost