PM Modi: प्रधानमंत्री का बड़ा बयान, गांवों में तेजी से गरीबी हुई कम, 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को परास्त किया
- byShiv
- 13 Nov, 2026
इंटरनेट डेस्क। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि गांवों में तेजी से गरीबी कम हुई है। बड़ी संख्या में छोटे किसानों और खेत मजदूरों ने गरीबी को हराया है। पीएम मोदी ने वर्ल्ड बैंक के अध्ययन का हवाला देते हुए कहा कि गरीबी को लेकर आई इस स्टडी की पूरी दुनिया में चर्चा हो रही है। इसमें बताया गया है कि सिर्फ 12-13 वर्षों में भारत के 50 करोड़ गरीबों ने गरीबी को परास्त किया है।
मीडिया रिपोटर्स की माने तो प्रधानमंत्री ने कहा कि संयोग से बीते दशक में भारत की कृषि विकास दर 4 फीसदी से ऊपर रही है। आजादी के बाद यह पहला दशक है, जब देश के कृषि क्षेत्र ने 4 फीसदी से अधिक की औसत विकास दर हासिल की है। इसी दौरान गांवों में बड़ी संख्या में गरीबों ने गरीबी को हराया है।
इंडिया टुडे के एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दो-तीन दिन पहले ही देश ने दीपावली का त्योहार मनाया है और अब छठ महापर्व की छटा छाई हुई है। छठ का पर्व कृषि जीवन से बहुत गहराई से जुड़ा है। उन्होंने कहा कि भारत में अधिकतर त्योहार खेती-किसानी से जुड़े हैं। बिहू, पोंगल, ओणम, बैसाखी और सरहुल जैसे कई त्योहार इसका उदाहरण हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि खेती-किसानी हमारी संस्कृति, परंपरा और सामाजिक जीवन का आधार है।
pc- deccanchronicle.com





